FEATURED
सांसद ने निशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

पंडित राजेश पाठक के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा
प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार )। तीर्थराज प्रयाग के पावन क्षेत्र में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ बड़े हनुमान जी के निकट श्री जगदीश भगवान मंदिर के सामने हुआ । श्रीमती केसरी देवी पटेल फूलपुर सांसद प्रयागराज के कर कमलों द्वारा शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क पानी उपलब्ध हो धर्म नगरी में इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता । कार्यक्रम संयोजक राजेश पाठक वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज तथा माघ मेला प्राधिकरण सलाहकार समिति सदस्य कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की l कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी सहित मठ मंदिर के पुरोहित उपस्थित रहेl



