Latest
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की संदिग्ध मौत की खुफिया विभाग से जांच हो- स्वामी महेशाश्रम जी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी जी के आकस्मिक निधन का खबर सुनकर अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद के संरक्षक-जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज को बहुत दुख हुआ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी के संदिग्ध मौत के विषय में सुनकर अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती हैं कि ऐसे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का आत्महत्या करना यह विश्वास से परे है । इसलिए सरकार अभिलंब सरकारी खुफिया विभाग से जांच कराकर संदिग्ध मौत का रहस्य प्रत्येक प्रगट करें । क्यों कि भारत के प्रत्येक साधु समाज महंत नरेंद्र गिरी के मौत से बहुत दुखी है।



