इलाहाबाद समाचार

इलाहाबाद : बिहारी भवन के बेसमेंट में आग से मची खलबली

इलाहाबाद : सिविल लाइंस स्थित बिहारी भवन के बेसमेंट में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से बिहारी भवन व खलबली मच गई। धुआं और आग की लपट देख आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। जो जिधर मौका पाया, उसी ओर भाग कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग को काबू में किया। कहा जा रहा है कि बेसमेंट में काफी कूड़ा था, जिसमें आग लगी, लेकिन कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे पहले भी वहां आग लगने की घटना हो चुकी है।

सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग पर बिहारी भवन नाम से बहुमंजिला इमारत है। उसके दो फ्लोर पर दुकानें हैं, जबकि उसके ऊपर तमाम लोग रहते हैं। अगल-बगल सागर पेशा के लोग रहते हैं। दोपहर करीब एक बजे अचानक बिहारी भवन के बेसमेंट से धुआं निकलने लगा तो वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। कुछ ही देर में आग की लपटें भी निकलने लगीं। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। खबर पाकर सिविल लाइंस की पुलिस और फायरमैन बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायरमैन धर्मेद्र मिश्रा व अन्य ने आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है बेसमेंट में कूड़ा था, जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बेसमेंट में बिजली की तार भी नहीं गई है। ऐसे में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button