इलाहाबाद समाचार
केक काटकर मनाया गया चाचा नेहरू का हैप्पी बर्थ डे

प्रयागराज। इलाहाबाद के ऐतिहासिक चौक स्थित मीरगंज में जहां कभी घुंघरू की थाप और नृत्य गूंज सुनाई देती थी आज उसी स्थल पर चाचा नेहरू का केक काटकर जन्मदिन मनाया

जानकारी के मुताबिक पंडित जवाहरलाल नेहरू चाचा नेहरू की जन्मस्थली प्रयागराज के मीरगंज क्षेत्र में बताई जाती है बताया जाता है कि यहां पर चाचा नेहरू ने जन्म लिया था और अपना बाल्यावस्था यहां पर बिताया था उसके पश्चात वह आनंद भवन चले गए थे

आज यहां पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा चाचा नेहरू का केक काट कर उनका जन्मदिन कार्यक्रम बनाया जिसमें स्थानीय दुकानदारों सहित क्षेत्रीय नागरिकों गण शामिल रहे





