Latestइलाहाबाद समाचार

VIDEO: आज सड़कों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु, दुर्गा पंडालों की भव्यता मोह रही मन

प्रयागराज। शारदीय नवरात्र की पंचमी पर पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाओं के पहुंचने के बाद पूरी रात साज-सज्जा जारी रही और महाषष्ठी को पूजा पंडाल सज गए।

आंतरिक सज्जा को अंतिम रूप दिया गया तो पूजा पंडालों के प्रवेश मार्गों पर भी दूर तक सजावट की गई। अशोकनगर, कर्नलगंज, लूकरगंज, अतरसुइया, मीरापुर, शास्त्रीनगर, जीटीबी नगर करेली, करेलाबाग लाल कॉलोनी, खुल्दाबाद, नू कटरा सुभाष नगर, अल्लापुर, कटघर, कालिंदीपुरम, शाहगंज, खुल्दाबाद, बाई का बाग, नेतानगर, दरभंगा, एलनगंज, टैगोरटाउन, जार्जटाउन, सदर बाजार सहित शहर के सभी पूजा पंडालों में देवी केदर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। देवी प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आधी रात के बाद तक आने का क्रम बना रहा।

गूंजती रही ढाक की थाप

पूजा और ढाक एक दूसरे के पर्याय हैं। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के आने से लेकर विसर्जन तक की बात हो या फिर उषा, संध्या आरती, नियमित पूजन, ढाक की थाप के बिना पंडाल में कोई धार्मिक अनुष्ठान संभव ही नहीं। महाषष्ठी पूजन भी ढाक की थाप संग हुआ। बाएं कंधे पर बगुला के पंखों का गुच्छा और गाभी का बाल लगा ढाक लिए दो ढाकिए और कांसे की थाली बजाता बालक पूजा पंडालों में सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
अल्लापुर बीएचएस नगर में स्वर्ण मंदिर के रूप में माता रानी का दरबार सजा रहा वहीं नए अद्भुत रूप में माता रानी का दरबार सजा हुआ था स्वर्ण मंदिर का स्वरूप देते हुए एक भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया था जिसमें विशेष रूप से अनुराग सिंह संजीव सिंह अभिषेक वर्मा लोगों का अहम भूमिका रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button