Latest

टीईटी आजीवन मान्य, पीएनपी ने जारी किया नोटिफिकेशन

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) आजीवन मान्य के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सचिव संजय कुमार उपाध्याय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एनसीटीई के 9 जून 2021 के अनुसार 11 फरवरी 2011के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता पास करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की वैधता अब पांच वर्ष की जगह आजीवन मान्य कर दिया गया है। 16 जून को प्रदेश सरकार की ओर से शासनादेश जारी करके उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र को आजीवन मान्य घोषित कर दिया गया था। शासदनादेश के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों, डायट प्राचार्य को पत्र भेजकर यूपीटीईटी के जिन प्रमाण पत्रों पर वैधता की तिथि पांच वर्ष लिखी है, उसे आजीवन माना जाए।

Related Articles

Back to top button