भारत को हिंदुराष्ट्र घोषित करने विश्वस्तर की पहल जरूरी-शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद
प्रयागराज, (अनुराग शुक्ला)। गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने सोमवार को भारत समेत पड़ोसी देश नेपाल और भूटान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए विश्व स्तर पर पहल करने की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में इस आशय का प्रस्ताव लाया जाना चाहिए दुनिया में मुस्लिम ईसाई की तरह हिंदू राष्ट्र के रूप में कोई देश नहीं है इसलिए इस पर विचार किया जाना चाहिए ।
त्रिवेणी मार्ग स्थित माघ मेला के गोवर्धन पुरी मठ शिविर में पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मुसलमान अयोध्या ही नहीं देश के किसी भी कोने में अगर एक इंची भूमि स्वीकार करते हैं तो वे बाबर के अनुयाई साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि भारत ने 3 मुसलमानों को राष्ट्रपति बनाया गृहमंत्री शिक्षा मंत्री व मुख्य न्यायधीश जैसे पदों पर भी मुसलमान रहे हैं अभी केरल के राज्यपाल मुसलमान ही है ।क्या इस तरह की उदारता का परिचय देते हुए किसी मुस्लिम देश में हिंदू को ऐसा पद दिया जा सकता है।


