Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

वरिष्ठ व्यापारी नेता अनिल होंडा की मृत्यु से व्यापारियों में शोक की लहर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग व्यापार मंडल की एक आपात काल बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा चावला के कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने बताया कि नगर के वरिष्ठ व्यापारी और हम लोगों की शान अनिल हांडा जी की हृदय गति रुक जाने से उनका देहांत हो गया।

अनिल होंडा इलाहाबाद आइसक्रीम एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे एवं इलाहाबाद कोल्ड स्टोरेज मे भी पूर्व अध्यक्ष रहे एवं पंजाबी सभा कीडगंज के भी पूर्व अध्यक्ष रहे श्री होंडा नगर के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा चावला जी ने बताया कि श्री होंडा जी की शहर में टीवीएस गाड़ी के चार शोरूम व रॉयल इनफील्ड का एक शोरूम व आइसक्रीम की फैक्ट्री थी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने कहा कि 2 दिन पूर्व व्यापारी समस्याओं को लेकर बनवारी लाल कंछल जी से उनकी मुलाकात भी हुई थी जिस पर उन्होंने व्यापारी की समस्याओं को रखा था। महामंत्री सोहेल अहमद ने बताया श्री होंडा लगभग 30 वर्षों से व्यापार मंडल के आंदोलन में जुड़े रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील खरबंदा ने बताया की इन की शव यात्रा इनके निवास कीडगंज से उठ कर कल दिनांक 14/4/2020 को प्रातः 9:00 बजे दारागंज घाट जाएगी। जिला अध्यक्ष कादिर भाई ने 2 मिनट का मौन रखवा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी ।
शोक सभा में विजय अरोड़ा, सोहेल अहमद, मोहम्मद कादिर , सुशील खरबंदा राणा चावला, अरुण केसरवानी, गुरचरण अरोड़ा चन्नी, राजीव नैयर , अमरीश खुराना,मनीष सचदेवा, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार दलजीत सिंह,रोहित अरोड़ा , बबलू शगुन, अनिल दुबे, सरदार परमजीत सिंह, शिवम जयसवाल ,शानू यादव, महमूद अहमद खान, मोहम्मद आमिर , अनिमेष अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button