प्रयागराज में एम्स स्थापना को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात

महामहिम राज्यपाल से पत्र भेज कर मिलने का समय मांगा
( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में ऐम्स की स्थापना की मांग को लेकर विगत माह से अभियान चलाकर भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने प्रयागराज के सांसद, विधायक, एमएलसी एवं कर्मचारी संगठनों, शिक्षक विधायक सहित अधिवक्ता एवं अध्यापक संघ से संपर्क कर इस अभियान में सहयोग करने की मांग की और इस अभियान में प्रयागराज वासियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है इसी क्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्यपाल और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मिलने का समय मांगा गया और साथ ही आज प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर एकत्र होकर के व्यापारियों एवं सम्भ्रांत लोगों को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जोड़ा गया और उनसे समर्थन के लिए हस्ताक्षर करवाया गया । इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला । जिस क्रम में यह लक्ष्य रखा गया है कि 1 हफ्ते के भीतर 21000 हस्ताक्षर करा कर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से भेजा जाएगा इससे पूर्व छात्रों ने राष्ट्रपति को रक्त पत्र लिखकर एम्स स्थापना की मांग की थी जल्द ही अधिवक्ता संघ, कर्मचारी संघ, छात्र संघ के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा और जनपद के व्यापारियों को भी इस अभियान से जोड़कर प्रयागराज में एम्स स्थापना के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा।। आज हस्ताक्षर अभियान में सर्वश्री विजय द्विवेदी , आलोक दुबे, शिवम मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, मयंक मिश्रा, रजत मिश्रा , शिवांक द्विवेदी, शशांक द्विवेदी, संदीप द्विवेदी , अरविन्द गिरी, गौरव चौबे , वासो मौर्या, अमन मिश्रा, तौहीद खान , अभिनव सिंह , मो० काशिफ सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।।




