Latest
प्रवक्ता पद पर चयनितों को पदस्थापन आदेश
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पद पर लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को 22 दिसंबर को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र (पदस्थापन आदेश) जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 8 से 15 दिसंबर तक चयनित अभ्यर्थियों से वरीयता क्रम में इच्छित विद्यालयों के विकल्प लिए जाएंगे। वरीयता क्रम का लाभ प्राप्त करने के लिए अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों का सत्यापन 8 से 18 दिसंबर तक होगा और उसके बाद 18 से 21 दिसंबर तक आवेदन पत्रों को प्रोसेस करेंगे। 22 दिसंबर को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी होगा। लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता पुरुष शाखा के 109 और महिला शाखा के 189 कुल 298 अभ्यर्थियों की चयन सूची मिली है।




