Latest
पूर्वमंत्री रामपूजन पटेल और रिचा सिंह के आवास पर अखिलेश यादव ने शोक प्रकट किया

( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्वमंत्री रामपूजन पटेल के आकस्मिक निधन की खबर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके आवास पहोँच कर शोक प्रकट किया।वही गत दिवस इलाहाबाद विश्विधालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ०रिचा सिंह की माता के देहान्त पर शोक प्रकट करने अखिलेश यादव उनके आवास भी गए और रिचा सिंह की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।रिचा सिंह के परिजनो से मुलाक़ात कर संवेदना प्रकट की इस दौरान परिजनों के साथ शिवेन्द्र सिंह बिसेन,प्रमोद यादव,पिन्टू यादव,आनन्द सेंगर,इमरान युनूस,मो०नदीम आदि मौजूद रहे।


