रोकड़ी गांव एवं कौंधियारा ब्लाक के बेनीपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा मुआवजा प्रदान किया

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के करछना विधानसभा के अंतर्गत रोकड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से त्रिभुवन नाथ पटेल जी की दुखद मृत्यु पर उत्तर प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन द्वारा चार लाख की धनराशि प्रदान की गई साथ में कौंधियारा ब्लाक के बेनीपुर गांव में कृष्णानंद जी की मृत्यु पर गीता देवी के हाथों में प्रशासन द्वारा चार लाख का चेक धनराशि प्रदान किया गया। सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी जी की अनुपस्थिति पर उनके प्रशासनिक कार्य एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला के साथ उपजिलाधिकारी करछना, तहसीलदार करछना आर के त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल, प्रदीप पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष भड़ेवरा, भाजपा नेता विष्णु शुक्ला, राजेश पाण्डेय, रविशंकर तिवारी, रजनीश तिवारी, प्रशांत ठाकुर आदि लोगों मौजूद रहे।


