Latest

बहादुरगंज स्थित नन्दी पार्क में आम जनमानस के साथ मंत्री नंदी ने किया योग अभ्यास

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 7वें अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी ने आज सुबह सुबह अपने विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरगंज स्थित नन्दी पार्क में आम जनमानस के साथ योग किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि 21 जून की इस तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में भारत के साथ ही विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है. आज से छह वर्ष पहले योग को महत्वपूर्ण मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में आज के दिन को इतिहास में दर्ज किया गया और तब से ही हर साल इस दिवस को योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में योग के महत्व को बताना है, जिसे अपनाकर वे अपने जीवन में स्वस्थ रह सकते हैं। हर दिन योग करें और निरोगी रहें।

Related Articles

Back to top button