Latest

आरपीएल ख़िताब पर सनराइजर्स बगिया का कब्ज़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सनराइजर्स बगिया ने सैय्यदवाड़ा सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली जा रही आठवीं स्वर्गीय हाजी एखलाक खां एवं बदरुद्दीन खां टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को 40 हजार और उपविजेता को मिली 25 हजार की धनराशि

एसए ग्रुप के तत्वावधान में एमआईसी मैदान खेली गई प्रतियोगिता में बुधवार को हुए फाइनल में सैय्यदवाड़ा सुपरकिंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन (आमिर 33, हमज़ा सिद्दीकी 32, नईम 2/11) बनाये।
जवाब में सनराइजर्स बगिया ने 9.1 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन ( अनस अहमद 30, एहतेशाम 28 नाबाद, नईम 23, नासिर आज़म 2/31) बना लिए। इससे पूर्व सेमीफाइनल में सैय्यदवाड़ा सुपरकिंग्स ने शगुन पैलेस को 37 रन से हराया।

समापन समारोह के अतिथियों एमआईसी के प्रधानाचार्य अब्दुल हकीम, उप प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, शहाबुद्दीन, नफीस ईटॉन, जफर खान ने पुरस्कार वितरित किये।
विजेता टीम को 40 हजार एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार एवं ट्रॉफी दी गई। नईम को मैन ऑफ द मैच एवं अनस अहमद को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आयोजन सचिव वार्ड नंबर 48 के पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू) ने अतिथियों का स्वागत और शाहिद कमाल खान ने समारोह का संचालन किया। मैच में रफात उल्ला और फरदीन जलाल ने अंपायरिंग और ख़ुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की।इस मौके पर डॉ. जुबैर, अकील अब्बास रिजवी, कुतुबुद्दीन, एहतेशाम सिकरा, जावेद अख़्तर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button