कवि एवं रंग कर्मियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

कलाकार आर्थिक अभाव में दम तोड़ने को मजबूर
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना महामारी से निपटने के लिए आप सब की महती भूमिका एवं प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। परंतु एक महत्वपूर्ण विषय छूट गया है। गरीब मजदूर वर्ग इस महामारी के तत्काल बाद अपने कार्य से जुड़ जाएगा। नौकरी पेशा वाली अपने कार्य में जुट जाएंगे। व्यापारी व्यापार करने लगेगा। शिक्षक वर्ग शिक्षा व्यवसाय से जुड़ जाएगा। लेकिन माननीय ऐसे कलाकारों झांकी, देवी जागरण, आर्केस्ट्रा, भजन,ग़ज़ल गायकगण, कवियों, रंग कर्मियों चाहे वह जिस क्षेत्र से हो, उनके जीवन के बारे में भी हम सब प्रबुद्ध वर्ग को सोचना होगा। वो कलाकार ,कवि जो साहित्यकार रंगकर्मी जो भी जिस क्षेत्र से जुड़ा है, जिनका पेशा सिर्फ कला है, वह अन्यत्र कहीं नहीं जुड़े हैं। किसी सरकारी नौकरी में नहीं है। ऐसे लोगों को प्रदेश स्तर पर क्षेत्र स्तर पर आर्थिक मदद करनी चाहिए । वरना हमारे देश की कला औ संस्कृति दोनों ही खतरे में पड़ेगी। और यह कलाकार आर्थिक अभाव में दम तोड़ने को मजबूर होंगे। मैं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी को एवं पार्टी के समस्त जिम्मेदार व्यक्तियों को अवगत कराना चाहती हूं, कि इस विषय पर अवश्य सोचें, और कोई योजना बनाएं। अन्यथा यह उन कलाकारों की जिंदगी के साथ अन्याय होगा। कलाकार कोष की स्थापना की जाए ,जिले स्तर पर राहत पैकेज की घोषणा की जाय,और जिले स्तर पर उसका आवंटन हो वो भी पारदर्शिता के साथ। आभा श्रीवास्तव, सह संयोजिका भारतीय जनता पार्टी, महानगर प्रयागराज। विष्णु राजा,मंडल अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, गणेश श्रीवास्तव, प्रयागराज कलाकार महासंघ,
जितेंद्र बजरंगी प्रयागम कलाकार कल्याण समिति । शैलेंद्र मधुर महासचिव हंसवाहिनी प्रयागराज।



