दंडी स्वामी समाज के संरक्षक महेशाश्रम जी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से की मुलाकात

माघ मेला पर की विचार विमर्श
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री महेशाश्रम जी महाराज व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज के साथ एक संक्षिप्त वार्तालाप हुआ।
उसके बाद संगम के तट पर लेटे हनुमान जी के मंन्दिर में दर्शन किया। उसके पश्चात महेशाश्रम जी महाराज ने बताया 2020-2021 में प्रायागराज के पावन भूमि पर संगम के तट पर लगने वाले माघ मेला एवं हरिद्वार में लगने वाले महाकुम्भ का मेला लगना चाहिए । यह हिन्दू धर्म की परंपरा है। एक माह तक संत समाज के द्वारा हिंदू सनातन धर्म का धार्मिक मेला लगता है । लोग एक माह का कल्पवास बिताते हैं । तपस्या करते हैं । मेला लगना चाहिए करोना जैसी महामारी को देखते हुए। उसके सभी नियमों का पालन भी करना चाहिए ।सरकार द्वारा सभी को एक मानक उचित दूरी पर बसाया जाए । मेला आदि काल से चली आ रही परंपरा को भंग न किया जाए । इसलिए मेला अवश्य कराया जाए । महेशाश्रम जी महाराज ने बताया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी ने डंडी समाज को आश्वासन दिया है । मेला लगाने की बात कही। महेशाश्रम जी महाराज ने बताया आर एल स्थित नागेश्वर धाम में परसोत्तम मास पर्व पर निरंतर मंत्रों का जाप व भगवान शंकर का अभिषेक चल रहा है।




