2022 का लक्ष्य हमारे लिए मछली के आंख के जैसा- ए के शर्मा

कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा का किया भव्य स्वागत
( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में कार्यकर्ताओं के संग परिचय बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है उन्होंने कहा कि देश के आजादी के बाद लगभग 70 वर्षों तक कांग्रेस की एवं उसके सहयोग की भूमिका की सरकार रही जो देश के अंदर पूरी तरह से लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सकी जिसे नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्ण कर रही हैं और आगे कहा कि जहां एक तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जातिवाद वर्गवाद धार्मिक उन्माद तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर राष्ट्र का निर्माण कर रही है उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बह रही है और गुंडाराज का अंत हुआ और वैश्विक महामारी कोरोना पर हम काबू पा सके और आगे उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का लक्ष्य हमारे लिए मछली के आंख के जैसा है जिसे हम सभी को भेदना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के आजादी के बाद तो सत्ता का परिवर्तन हुआ पर सत्ता के चरित्र का परिवर्तन अब हो रहा है और इसके लिए हमारी 5 पीढ़ियां बलिदान हो गई उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा के लोगों ने समाज के अंदर विभाजन अलगाववाद जातिवाद का भेदभाव पैदा करने का काम किया और वहीं भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार मम स्पर्शी सम स्पर्शी की विचारधारा के साथ कार्य कर रही है और एक शक्तिशाली भारत आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा का स्वागत किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन देवेश सिंह एवं समापन वरुण केसरवानी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, कमलेश कुमार पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल रणजीत सिंह कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा बृजेश मिश्रा पार्षद किरन जायसवाल पदुम जायसवाल रतन दीक्षित अरुण अग्रवाल अनीता सचान मृत्युंजय तिवारी प्रमोद मोदी अनिल केसरवानी राघवेंद्र सिंह राजन शुक्ला शोभिता श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव माया द्विवेदी अंजलि गोस्वामी शिखा रस्तोगी यश विक्रम त्रिपाठी मनोज कुशवाहा सचिन जायसवाल मयंक यादव उत्कर्ष शर्मा सचिन मिश्रा अजय अग्रहरि आशीष जायसवाल आयुष अग्रहरि एवं महानगर जिला गंगापार यमुनापार और मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।




