Latest

केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना करवाने की मांग- अनुप्रिया पटेल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनपद प्रयागराज में निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने होटल कान्हा श्याम में आज तक के द्वारा आयोजित कार्यक्रम बैठक यू० पी० तक में प्रतिभाग करने के पश्चात सर्किट हाउस प्रयागराज में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर गहन विचार विमर्श किया। तथा लक्ष्य 2022 के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इसी के साथ केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना करवाने की मांग के लिए भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सदस्य उ० प्र० पिछड़ा वर्ग आयोग जवाहर लाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, सहित पार्टी के सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button