Latest

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों को मिले 99 प्रधानाचार्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने 2011 विज्ञापन के प्रधानाचार्य के तीन मंडलों का रिजल्ट बुधवार की देर शाम जारी किया है। इससे प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों को 99 प्रधानाचार्य मिले हैं।

चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक व उप सचिव नवल किशोर ने बताया कि चित्रकूट और बस्ती मंडल के हुए साक्षात्कार में प्रदेश के एडेड विद्यालयों को क्रमशः 12 एवं 30 प्रधानाचार्य मिले हैं, जबकि फैजाबाद मंडल के घोषित परिणाम में 57 प्रधानाचार्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि चित्रकूट और बस्ती मंडल के प्रधानाचार्य का रिजल्ट चयन बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य शिक्षाविद डॉ दिनेश त्रिपाठी ने घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि फैजाबाद मंडल का रिजल्ट चयन बोर्ड के सदस्य डॉ अजीत सिंह ने तैयार किया था। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद, गोरखपुर और मेरठ मंडल के अभ्यर्थियों का शीघ्र रिजल्ट घोषित होगा, जो तैयार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि चयन बोर्ड ने मार्च 2021 को विज्ञापन 2011 के 6 मंडलों चित्रकूट, बस्ती, फैजाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर और मेरठ के इंटरव्यू को निरस्त कर दिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर फिर से इंटरव्यू का रिजल्ट तैयार करके रिजल्ट आज घोषित किया गया।
हिन्दी प्रवक्ता 2011 के रिजल्ट में संशोधन, 15 नए अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर शर्मा ने बताया कि 2021 प्रवक्ता के घोषित रिजल्ट को बुधवार को संशोधित किया गया है। इसमें से 15 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं और 15 अभ्यर्थी रिजल्ट से बाहर हो गये हैं, जिनका इंटरव्यू शीघ्र शुरू होगा उसकी तिथि घोषित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button