Latest
स्व.होमगार्ड विजय तिवारी के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की शासन से लगाई गुहार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। योग परिषद के महानगर पालक अधिकारी एवं पूर्व BJP महानगर अध्यक्ष (अनुसुचित मोर्चा) सावन जोगी ने शहीद होमगार्ड के परिजनों की समस्याओं के संबंध में बीजेपी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी को मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञात हो 30 नवंबर को सोरांव में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड विजय तिवारी जी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी उनके परिवार की आर्थिक सहायता हेतु भा ज पा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश जी ने तुरंत मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जी को fax कर सरकार के द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया उनके साथ ज्वाला जी आचार्य देवराज जी, राजेश केशरवानी ज्वाला जैसल कार्तिकेय जी और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

