प्रदेश

10 लाख कीमत की प्रतिबंधित मछली के साथ हंडिया पुलिस ने ट्रक सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा पर हंडिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंगाल से पानीपत जा रही एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर से भरी ट्रक नंबर A4 67a 8777 के साथ तीन अभियुक्तों को दबोच लिया है।जब अभियुक्तों से कागजात के बारे में पूछा गया तो उनके पास कोई साक्ष्य नही होने पर हंडिया पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में थाई मांगुर के 3 लाख पीस जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।जिसके बाद हंडिया पुलिस ने आम जनता से दूर ले जाकर कुसरी गांव के समीप ओवर ब्रिज के नीचे मछली को नष्ट किया।
जिला मत्स्य अधिकारी एस आर यादव ने बताया कि यह मछली बहुत ही खतरनाक है ये मांसाहारी होती है और इसको खाने से मनुष्य को ब्रेन कैंसर होने का खतरा होता है जिसके कारण एनजीटी के द्वारा इस मछली के पालन और व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त महेश प्रसाद साव ,अजीबुर्रहमान और नूरजमान जो कि कोलकाता के रहने वाले हैं और बंगाल से मछली लादकर पानीपत जा रहे थे गिरफ्तार करने वाली टीम में हंडिया कोतवाल बृजेश सिंह मयफोर्स के साथ, उप जिलाधिकारी हंडिया नायब तहसीलदार हंडिया और जिला मत्स्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button