लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के 3 माह के अंदर आवेदन करने पर उत्तराधिकारी को अगले ही दिन से सम्मान राशि व अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी :–नन्दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के राजनैतिक पेंशन, नागरिक उड्डयन और अल्पसंखयक कल्याण मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की पिछले कई विभागीय बैठकों में ये बात उठी थी की लोकतंत्र सेनानी के देहान्त के उपरान्त उनके आश्रित को सम्मान राशि, सेनानी के देहान्त के अगले दिन से दिये जाने सम्बंधी प्रस्ताव को मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाने हेतु शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही की जाय जिसके फलस्वरूप आज की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के अध्यक्षता में इसको सर्वसम्मति के साथ पास किया गया। मंत्री नन्दी ने बताया कि पहले लोकतंत्र सेनानी के देहान्त के बाद उनके आश्रित/ उत्तराधिकारी को सम्मान राशि व अन्य सुविधाओं को प्राप्त करने में अत्यधिक समय लग जाता था जिसके चलते उनको बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।। नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रही है जिसमें हमलोग अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के बारे में भी उतना ही गंभीरता से सोचतें हैं जितना कि प्रथम पंक्ति के प्रथम व्यक्ति के बारे में।
मंत्री नंदी ने बताया कि ऐसे लोकतंत्र सेनानी जिन्हें सम्मान राशि व अन्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, की यथास्थिति उत्तराधिकारी पत्नी या पति को लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के 3 माह के अंदर आवेदन करने की अपेक्षा के साथ अगले दिन से सम्मान राशि व अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।




