Latest

UP: छह माह बाद शुरू हो रहीं एसएससी की परीक्षाएं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छह माह के अंतराल पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत सीएचएसएल (कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल)-2019 टियर-1 की परीक्षा से होगी।

एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के 19 शहरों में 124 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। दोनों प्रदेशों में 8,29,439 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आनलाइन मोड में यह परीक्षा 21 अक्टूबर तक परीक्षा चलेगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन के बाद अनलाक घोषित होने पर नए सिरे से परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इससे पहले सीएचएसएल-2019 टियर-1 की परीक्षा 17 से 28 मार्च तक होनी थी।

लेकिन, कोरोना संक्रमण बढऩे पर 19 मार्च के बाद की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण अभ्यर्थियों की मैनुअल हाजिरी ली जाएगी।

साथ ही कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।
एसएससी की कई परीक्षाओं की तारीख तय हो चुकी है। जेई-2019 पेपर-1 की परीक्षा 27 से 30 अक्टूबर तक प्रस्तावित है।

यह परीक्षा तय तारीख पर हर केंद्र पर आयोजित होगी। लेकिन, बिहार प्रांत के अभ्यर्थी यह परीक्षा 11 दिसंबर को देंगे। वहीं, सेलेक्शन पोस्ट-2020 की परीक्षा छह से 10 नवंबर तक होनी है। बिहार के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित होगी।

इसी प्रकार कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा-2019 का आयोजन 15 से 18 नवंबर तक होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा-2019 की परीक्षा 24 से 30 दिसंबर तक होगी, जबकि जेई-2019 पेपर-2 की परीक्षा 21 मार्च 2021 को कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button