Latestप्रदेश

प्रेमी के सिर के बाल और आधी मूंछ मुंडवाकर प्रेमिका ने निकाला जुलूस फिर किया ऐसा काम

कानपुरः प्रेमिका को ब्लैकमेल करना एक शादीशुदा युवक को बहुत महंगा पड़ गया। जहां प्रेमिका ने काफी समय से परेशान कर रहे युवक को सबक सिखाने के लिए एक तरकीब का सहारा लिया। वहीं युवक भी प्रेमिका की तरकीब के जाल में फंस गया। जिसके चलते उसने युवक को  कचहरी परिसर में बुलाया गया। बस फिर क्या था यहां वकीलों के एक समूह ने सिरफिरे आशिक को जमकर पीटा। इतना ही नहीं उसके सिर के बाल और आधी मूंछ मुंडवा कर पूरे कचहरी में जुलूस निकाला।

जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर कचहरी परिसर का है। यहां उन्नाव का रहने वाला युवक चांद मोहम्मद खाड़ी देशों में नौकरी करके आया था। जिसके बाद उसने कानपुर की रहने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। जिसके चलते उसने शुरू-शुरू में युवती को बहुत सारे तोहफे देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और पैसे मांगने लगा। युवती की मानें तो वह उसे अब तक उसे 1 लाख रुपए दे चुकी है।

परेशान युवती ने अपनी सहेली को आपबीती बताई। जिसके बाद दोनों ने एक प्लान के मुताबिक उसे कानपुर कचहरी में बुलाया। यहां पर मौजूद वकील पहले युवती की मदद के लिए तैयार थे। उन्होंने युवक को पकड़कर जमकर पीटा। उसका सिर और आधी मूंछ मुंडवा दी और कचहरी परिसर में जमकर जुलूस निकाला। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो उसने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button