Latest

समाज के स्वास्थ्य हेतु वैदिक हवन द्वारा यज्ञ सम्पन्न किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाज के स्वास्थ्य हेतु यज्ञ सम्पन्न किया गया। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, आर्य कन्या इंग्लिश मीडियम द्वारा विद्यालय में वैदिक हवन किया गया। इस अवसर पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के चेयरमैन व आर्य कन्या इण्टर कॉलेज के प्रबन्ध पंकज जायसवाल जी ने सभी शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी यश द्वारा वातावरण शुद्ध

करके नियन्त्रित हो सकती है अतः सबको प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। तीनों विद्यालयों के
शिक्षक व कर्मचारियों के स्वास्थ्य व जो हमारे बीच नहीं रहे उनकी आत्मा की शान्ति के लिए आज का यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ रमा सिंह शिक्षक डॉ0 रंजना त्रिपाठी, डॉ दीपशिखा, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जायसवाल व प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव आदि ने यज्ञ किया।

Related Articles

Back to top button