देश

वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एवं कालेज का कक्षा 10,12 का रिजल्ट घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वाईएमसीए सेंटनरी एवं स्कूल कालेज सत्र 2021 2022 कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्कूल एवं कालेज की एकबार पुनः गरिमा बढ़ाई है, जिससे स्कूल प्रशासन व अभिभावकगण खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विषम परिस्थितियों में भी विधार्थियों ने दिन रात मेहनत करके अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि कालेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विधालय की प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने विधार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन ही सफलता पाने का सही मार्ग है।
विधार्थियों की यही विशेषताएं उन्हें जीवन पथ पर अग्रसर करती हैं और उन्हें तरक्की की ओर ले जाती हैं। उक्त जानकारी न्यूज इंचार्ज विनीता मैडम ने दी।

Related Articles

Back to top button