Latest

हाईकोर्ट के समीप दिनदहाड़े रोड पर हुई हाथापाई

गाड़ी पर पुलिस का मोनोग्राम कार में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सवार – आरोपी इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कार में सवार उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ वाराणसी से लौट रहे थे । अपने घर प्रयागराज की ओर हाईकोर्ट के समीप आर्टिका गाड़ी से दुपहिया वाहन की हुई मामूली टक्कर होने से बाइक सवार व्यक्ति गिर गया । जिसकी वजह से उसे चोट लग जाती है। मामला हाईकोर्ट के नजदीक एकलव्य चौराहे पर शाम के वक्त कार में बैठे परिवार संग दो युवक उतरते हैं । जैसे ही बाइक सवार के पास पहुंचते ही तीखी नोकझोंक से हाथापाई में बदल गयी । जिससे आसपास के अधिवक्ता लोग भी एकत्रित हो गये और अर्टिका गाड़ी में बैठे सिपाही को तंज कसते हैं। आर्टिका गाड़ी में बैठे महिलाएं डरी सहमी नजर आयी। वही बाइक से गिरा हुआ व्यक्ति इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह आरोप लगाते हुए बताया इस कार में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सवार थे और उन्होंने मेरी गलती ना होने के बावजूद भी मारा। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाने की पुलिस। दोनों पक्षों को सिविल लाइंस थाने ले गई । मामले का विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button