चौकी प्रभारी ने महिला के घर मे घुसकर की अभद्रता

( आनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जार्जटाउन थाना के चौकी प्रभारी महेश चन्द्र निषाद ने अल्लापुर निवासिनी मधु गुप्ता के घर मे घुसकर की अभद्रता की शिकायत सामने आई है। मधु गुप्ता ने बताया उनके पति के गैर मौजूदगी में उनके घर का ताला तोड़ा और उनकी बेटियों के समक्ष गन्दी गन्दी गालियां भी दिया। और कहा हम ताला खुलवाते नही ताला तोड़ देते है। ये अल्फाज किसी सड़क छाप गुंडे का नही बल्कि थाना जार्जटाउन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की है जिन्होंने न्याय संविधा को तात पर रखते हुए ऐसा कृत्य किया जो बहुत ही निंदनीय घटना है। श्रीमती मधु ने कहां यहां सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वही योगी सरकार की पुलिस बेटियों को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं यह उनका परिचय देना जिससे कि बेटियां शर्म से नजरें झुका ले ऐसी हरकतों के शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही।


