Latest

अवैध खनन परिवहन में लिप्त तीन ट्रक सीज

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । दारागंज पुलिस ने ओवरलोड व अवैध रूप से खनन में लिप्त तीन ट्रकों को हिरासत में लेकर सम्बन्धित विभाग की टीम को बुलाकर सीज की कार्यवाही की है ।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन करने में लिप्त वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व सी0ओ0पंचम के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शाही दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे उसी दौरान अवैध रूप से खनन में लिप्त तीन ट्रकों को हिरासत में लिया इस दौरान सम्बन्धित जाँच पड़ताल किए गए जिसमें से सभी ट्रकों में ओवर लोड खनन भी पाया गया है।पुलिस ने खनन विभाग के टीम बुलाकर सीज कराया गया और आगे की कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button