एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर बच्चों ने रखीं तार्किक बात

इलाहाबाद। आज 15 फरवरी को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर अंतर विश्वविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई जिसमें इलाहाबाद जनपद के कई महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रत्येक महाविद्यालय से पक्ष विपक्ष में दो-दो प्रतिभागी भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने इसके पक्ष और विपक्ष दोनों मुद्दों पर बहुत ही तार्किक ढंग से अपने विचार रखे।
एक राष्ट्र एक चुनाव पर आने वाली समस्याएं और उससे क्या लाभ है इन सभी पर बहुत ही विस्तार से अपनी बात रखी।
निर्णायक मंडल में प्रोफेसर डीपी सिंह राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद पूर्णेंदु मिश्र सहायक अभियोजन अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार एवं डॉ मधुरिमा वर्मा ने सामूहिक रुप से निर्णय दिया ।
डॉ. रमा सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।विद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की।
डॉक्टर नीलांजना जैन अतिथियों का धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम में डॉ शशिकांत तिवारी सहयोग दिया।




