सदर बाजार क्षेत्र की निवासी अंशू देवी की डेंगू से मौत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शाम को उपचार के दौरान शहर के एक प्राइवेट हास्पिटल में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट क्षेत्र के सदर बाजार में इस समय डेंगू का प्रकोप चरम पर है। जिसके चलते दीवाली की पूर्व संध्या पर 2 नवंबर की शाम शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान(40) वर्षीया अंशू देवी की मौत हो गई। अंशु की मौत से तीन दिन पूर्व वह पूरी तरह से स्वस्थ थीं । अचानक शनिवार की शाम को उनकी तबियत बिगड़ने लगी परिजन उन्हें लेकर डाक्टर के यहा भागे । तो डाक्टर ने फौरन डेंगू की जांच करवाई तो पाया प्लेटलेट 10 हजार से भी कम था और हालत भी काफी गंभीर थी। ब्लीडिंग होने लगी थी। बिना एक पल गंवाए शहर के सबसे मंहगे नर्सिंगहोम में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत पल पल खराब होती जा रही थी । डाक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके देवर पत्रकार ने राजेश सोनकर के मुताबिक परिवार में चार भाइयों में सबसे बड़े भाई राकेश सोनकर की शादी वर्ष 2002 अंशू से में हुई थी। परिवार में इकलौती थी।
दो बच्चों आयूष पीयूष पति व बूढ़ी सास प्रेमा देवी,देवर मुकेश, शैलेन्द्र हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर थी।
अंशू देवी की डेंगू से हुई मौत से परिजन आहत हैं एक हंसता खेलता परिवार बिखर गया।




