Latest

स्वदेशी जागरण मंच ने जन जागरूकता अभियान रैली निकली

जनजागरण रैली में विदेश/चीनी निर्मित एवं आयातित वस्तुओं के बहिष्कार की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से जन जागरूकता अभियान रैली निकली गयी। जिसका नेतृत्व नरेंद्र सिंह गौर पूर्व मंत्री, डॉ. सुशील सिन्हा नर्सिंग होम एसोसिएशन अध्यक्ष प्रयागराज, डॉ. विजय कुमार सिंह क्षेत्रीय विचार प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, आदर्श तिवारी प्रांत महिला प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, दिल्ली से दिनेश सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया। इस अभियान की अध्यक्षता डॉ. मान सिंह चीफ प्रॉक्टर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया। इस जनजागरण रैली में विदेश/चीनी निर्मित एवं आयातित वस्तुओं के बहिष्कार के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, विनिमय, आदि के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया गया। छोटे व्यापारियों एवं असंगठित बाजार के हितों को मजबूती से प्रचारित करते हुए ई-कामर्श, अमेजन फ्लिपकार्ट, मंत्रा, स्नैपडील जैसी ऑनलाइन खरीददारी का जबरदस्त विरोध किया गया। इस संदर्भ में ‘जय स्वदेशी, जय-जय स्वदेशी’, ‘दूध दही अब थाली में पेप्सी कोला नाली में’, ‘चीनी वस्तु त्यागकर बोलो वन्देमातरम’ जैसे स्वदेशी प्रेरक नारों के साथ, स्वदेशी वस्तु वितरण, देशी दिए जलाने की प्रधानमंत्री अपील आदि के समर्थन में जागरण अभियान पूरे दिन भर कर्नलगंज, दारागंज, जार्ज टाउन,भारद्वाज आश्रम रोड आदि क्षेत्रों में निकालकर लोगों को स्वदेशी के प्रति प्रबोधित किया गया कीअभियान में डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. हर्षमणि सिंह, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. भावेश द्विवेदी, डॉ. अमरजीत राम, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. ऋषिकेश सिंह, सचिन सिंह राजकुमार (सहमंत्री प्रयाग महानगर विद्यार्थी परिषद) चन्द्रप्रकाश मणिक, ऋषिकांत सिंह, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, विपुल पांडेय, कुँवर अनुभव सिंह, निखिल कन्नौजिया आदि की सक्रिय भागीदारी सह उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button