किशोर न्याय बोर्ड द्वारा पहले ही दिन किया गया मुकदमें का निस्तारण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज किशोर न्याय बोर्ड, खुल्दाबाद, प्रयागराज में दिनांक 06.01.2022 को आर.पी.एफ. पुलिस, छिवकी जनपद प्रयागराज द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कर 01 किशोर को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। किशोर टेªन में अवैध रूप से गुटका व मूंगफली बेचने का कार्य करता था। जाॅच कार्यवाही के दौरान किशोर न्याय बोर्ड, प्रयागराज द्वारा बोर्ड के समक्ष उपस्थित आये किशोर से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह टेªन मंे गुटका व मंूगफली बेचता था। वह बेहद गरीब परिवार से है। वह दुबारा गलती नहीं करेगा। किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष बालक की मां उपस्थित होकर कही कि वह आगे से अपने लड़के का ध्यान रखेगी व उसकी आगे की पढ़ाई लिखाई कराएगी। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश शिवार्थ खरे व सदस्या श्रीमती शीला यादव द्वारा किशोर की आगे की शिक्षा जारी रखने, उसकी बहुत कम उम्र, अज्ञानतावश किये गये कृत्य, अपराध की प्रकृति, किशोर के सर्वोत्त हित तथा उसकी उचित देखभाल करने हेतु उसके अभिभावक को समुचित परामर्श देकर उनकी सुपुर्दगी में देने का निर्णय लिया तथा उक्त मुकदमें का निस्तारण किया गया। साथ ही विवेक कुमार द्विवेदी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, प्रयागराज को निर्देशित किया गया कि वे किशोर व उसकी मां को उचित परामर्श देकर घर जाने दें।




