Latest

समर सिंह, आकांक्षा दूबे का बोलबम गीत “पलानी पानी पानी भईल बा” हुआ वायरल, मिलियन क्लब में हो रहा है शामिल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह और फ़िल्म अभिनेत्री आकांक्षा दूबे की जोड़ी इंडस्ट्री में सुपर हिट की गारंटी मानी जाती है। जिस गाने में भी यह जोड़ी आती है पब्लिक बहुत लाइक करती है। समर सिंह और आकांक्षा दूबे एक बार फिर एक नया सांग लेकर आए हैं। भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के इस बोलबम गीत का नाम है “पलानी पानी पानी भईल बा।” यह वीडियो सांग शिवशक्ति फिल्म्स के यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है। कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। इसमें समर सिंह का लुक बड़ा ही अट्रैक्टिव दिख रहा है।

गाने में समर सिंह का लुक और उनका अवतार काफी आकर्षक लग रहा है। साथ ही आकांक्षा दूबे काफी प्यारी दिखाई दे रही हैं। व्हाइट कलर की साड़ी पहने आकांक्षा दूबे वाकई प्यारी लग रही हैं और समर सिंह के साथ उनकी कैमिस्ट्री देखने लायक है।
देसी स्टार समर सिंह के साथ इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। सोशल मीडिया में इस गाने को लेकर खूब चर्चा हो रही है। यह एक बहुत ही प्यारा सावन गीत है जो श्रद्धालुओं में भक्ति भाव जगाने के लिए लाया गया है। बाबा भोलेनाथ में गहरी श्रद्धा रखने वाले समर सिंह के इस गीत को उनके फैन्स खूब पसन्द कर रहे हैं। समर सिंह भी इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस गीत को यादव राज ने लिखा है, संगीत रौशन सिंह ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं। कोरियोग्राफ़र सिंटू कुमार मेहता, डीओपी अरमान सिंह और एडिटर सिद्धार्थ गोस्वामी हैं। प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं। परिकल्पना हैप्पी सिंह की है।

Related Articles

Back to top button