नाराज होकर घर से निकला था सुबह झाड़ियों में मिला शव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नैनी थाना इलाके के गजिया गांव में मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने झाड़ी में एक बच्चे का नग्न अवस्था में शव दिखा।
सोमवार की शाम करीब सात बजे किसी बात पर नाराज होकर घर से निकला था
कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ ही देरमें वहां पुलिस भी पहुंच गई ।जांच-पड़ताल के बाद बालक की शिनाख्त 12 वर्षीय जसीम पुत्र नसीम निवासी गंजिया के रूप में हुई। इसकी सूचना घरवालों को पता चला।तो बिलखते हुए जसीम के परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि जसीम सोमवार की शाम करीब सात बजे किसी बात पर नाराज होकर घर से निकला था। परिवार वाले रात भर उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जसीम तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता वाहन मैकेनिक हैं। वह वाहनों में ग्रीसिंग करने का काम करते हैं। बालक की मौत का कारण रहस्यमय बना हुआ है। नैनी पुलिस हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है। वहीं बेटे के शव को देखकर उसकी मां नाजिया बेहोश होकर गिर गई। आसपास के लोग उसे संभालने में लगे थे। मोहल्ले में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा बना हुआ था मौत का कारण एक रहस्य बना हुआ है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।




