Latest

फर्जी नेम प्लेट लगी बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जनपद प्रयागराज थाना दारागंज की पुलिस द्वारा आज फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे एक युवकों को क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी वाँछित वारन्टी अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये बाबत निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक जे0पी0शाही के नेतृत्व में आज शनिवार उप निरीक्षक अनिकेत सिंह हेड कांस्टेबल विनोद कुमार राय अन्य पुलिस बल के साथ बक्शी बाँध पर सघन चेकिंग कर रहे थे तभी बाइक यूपी70 सीसी1541के चालक को रोका गया जाँच दौरान पाया गया कि आरोपी द्वारा फर्जी नेम प्लेट लगाकर वाहन चलायी जा रही है जिसके बाद उन्होंने बिना समय गवाये तुरन्त चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में लिया पूछ तांछ में पकड़ा गया आरोपी अपना नाम अमित कुमार यादव पुत्र स्व0बद्री यादव निवासी तिगनौता डाँडी नैनी प्रयागराज बताया।पुलिस ने वाहन समेत उसे थाने ले आयी उसके खिलाफ थाने पर केस दर्ज कर कोर्ट भेजा तथा वाहन को थाने में दाखिल कर आगे की कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button