टीएमसी नेता सुजाता मंडल खान के द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भाजपाइयों ने निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में प्रयागराज के जिलाधिकारी के माध्यम से टीएमसी नेता सुजाता मंडल खान के द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर निंदा करते हुए कानूनी कारवाही करने की मांग को लेकर भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता के द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगों को भिखारी कहे जाने पर सिर्फ बंगाल के ही नहीं बल्कि पूरे देश के अनुसूचित वर्ग के लोगों को अपमान किया गया इस प्रकार का बयान घोर आपत्तिजनक एवं निंदनीय है जिसकी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है और और इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान आईपीसी के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी टीएमसी नेता सुजाता मंडल खान के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई किया जाए। इस प्रकरण की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अभी हाल ही में 1 दिन पूर्व टीएमसी नेता सुजाता मंडल खान ने बंगाल में रहने वाले अनुसूचित जाति के लोगों के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अनुसूचित जाति के लोग भिखारी स्वभाव के होते हैं और ममता दीदी के इतना करने के बाद भी इस वर्ग के लोग बीजेपी के पास भीख मांगने पहुंच गए इसी आपत्तिजनक बयान को लेकर भाजपाइयों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई
शिकायत दर्ज कराने वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा , देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, राजू पाठक , गिरिजेश मिश्रा, भोला तिवारी, रजत गुप्ता, अनुराग सोनकर ,सुनील शुक्ला, संजीव पांडे, मुकेश लारा, आदि रहे।




