कार की आधी कीमत के बराबर हुआ पार्किंग का किराया

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सिविल लाइन्स के मल्टीलेवल पार्किंग में ढाई साल से एक कार खड़ी है। इतने दिनों में कार की कीमत का आधार पार्किंग शुल्क हो गया है। पार्किंग संचालक परेशान है और कार मालिक गाड़ी नहीं ले जा रहा है। ऐसा पार्किंग संचालक का कहना है।
ढाई साल से सिविल लाइन्स के पार्किंग में खड़ी है कार
सुभाष चौराहे के समीप स्थित मल्टी लेवल पार्किंग संचालक के मुताबिक लगभग ढाई साल पहले एक व्यक्ति कार लेकर आया और सौ रुपये की रसीद कटवाकर गाड़ी खड़ी कर दी। उसके बाद आज तक कार लेने नहीं आया। पार्किंग का किराया लगभग ढाई लाख कृपया हो चुका है जो कार की कीमत का लगभग आधा है। पार्किंग संचालक के मुताबिक उसने कार मालिक को फोन कर किराए का भुगतान कर कार ले जाने को कहा। इस पर कार मालिक ने धौंस जमाते हुए कहा कि एसपी ट्रैफिक और आरटीओ को बता दो। पार्किंग मैनेजर परेशान है कि वह इस समस्या से निजात पाने के लिए किससे गुहार लगाए।
गई कि किस्से गुहार लगाये। मामले में कार मालिक का कहना है कि जब गाड़ी खड़ी की तो लॉकडाउन लग गया। कमाई बंद हो गई इसलिए कार नहीं ले गया। पार्किंग का किराया वह अपने हिसाब से दे देगा। लेकिन ढाई लाख नहीं देगा।



