Latest

रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक हुई संपन्न

पुरानी पेंशन की बहाली की हुई मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति प्रयागराज के तत्वावधान में रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक लोको कॉलोनी बंगला नंबर 10 सिविल लाइंस प्रयागराज में सैकड़ों पेंशनर्स के उपस्थिति में संपन्न हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल उपस्थित रहे ।अध्यक्षता राजबली शर्मा ने संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव व संयोजन सरजीत सिंह एवं कमेटी के लोगों ने किया । इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने अपना अपना परिचय देते हुए पेंशनर के कल्याण संबंधी कई विषयों पर चर्चा की मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि संगठन में शक्ति है । शक्ति ही सफलता की सोपान है । इसलिए पेंशनर्स माने पेंशनर्स सभी विभागों के पेंशनर्स एकजुट होकर अपनी समस्याओं का हल पाने का प्रयास करें ।

Related Articles

Back to top button