Latest

कोरोना: चार संक्रमितों में मिला डेल्टा वेरियंट

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के संक्रमितों में डेल्टा वेरियंट मिला है। यह जानकारी बीएचयू से मेडिकल कॉलेज को मिली रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइकोबॉयोलॉजी विभाग ने जुलाई के दूसरे सप्ताह में बीएचयू को कोरोना के सात संक्रमितों के सैंपल जांच को भेजे थे। बीएचयू से पिछले दिनों जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। सात में से चार के सैंपल में डेल्टा वेरियंट मिलने की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि चार सैंपल में डेल्टा वेरियंट मिला है।

Related Articles

Back to top button