प्राचीन पंचदेव मंदिर प्रयाग का पांचवा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

(विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्राचीन पंचदेव मंदिर प्रयाग का पांचवा स्थापना दिवस मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अपराहन पूजा-अर्चना अर्जुन कनौजिया (संस्थापक) अलका देवी (संयोजक ), राजेश विश्वकर्मा (संयोजक)द्वारा और सुंदरकांड का पाठ आनंद पंडित जी द्वारा कराया जाएगा । साथ ही शाम 6:00 बजे भगवान बजरंगबली महाराज और मां गंगे की 121 बत्ती की आरती सोनू मालवीय जी द्वारा कराया गया
। कार्यक्रम में सम्मिलित पंचदेव मंदिर प्रयाग के समस्त सदस्य और हिंदू युवा वाहिनी के परम आदरणीय पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष), दिनेश यादव( जिला उपाध्यक्ष), तुषार वर्मा (कार्यक्रम संयोजक), ओपी द्विवेदी (डिप्टी मेयर प्रयागराज और वरिष्ठ पार्षद), अनुराग शुक्ला (संपादक अनुराग दर्शन), अनुज द्विवेदी (मीडिया प्रभारी), सर्वेश द्विवेदी, बृजेश सिंह,भूपेंद्र सिंह, शिवम द्विवेदी (विश्व हिंदू परिषद), राज वर्मा,नवीन उपाध्याय सम्मिलित होंगे! मुख्य अतिथि कुंवर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी, डॉ सुषमा (पूर्व मुख्य अधीक्षक कालवन अस्पताल), डॉ दीक्षा कनौजिया (फिजीशियन) थे।




