इलाहाबाद समाचार

घूस लेते क्लर्क का वीडियो वायरल, फाइल आगे बढ़ाने के मांगता था पैसे

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में इन दिनों कोरांव तहसील के एक क्लर्क का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में क्लर्क मिथिलेश मिश्रा फाइल आगे बढ़ाने के बदले पांच सौ रुपए घूस मांगता दिख रहा है. सौदा तय होने पर फाइल आगे बढ़ाने के बदले क्लर्क तीन सौ रुपए लेते हुए मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया.

तहसील के क्लर्क का घूस लेते वीडियो वायरल होने की जानकारी जैस ही एसडीएम कोरांव शिवानी सिंह को हुई, उन्होंने शुरुआती जांच के बाद क्लर्क के निलंबन के लिए डीएम से मंजूरी ले ली है. जिसके बाद डीएम ने घूस लेने के आरोपी  मिथिलेश मिश्रा को निलंबित करते हुए मामले की जांच का आदेश दिया हैं. एसडीएम का कहना है कि तहसील का क्लर्क वीडियो में घूस लेता साफ दिखाई दे रहा है. जिसके बाद उसके खिलाफ कार्यवाई के लिए जिलाधिकारी को मंजूरी दे दी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button