Latest

नोडल अधिकारी ने राशन की दुकानों का किया निरीक्षण

(आशीष मिश्रा ) बहरिया,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गुरूवार को अन्न महोत्सव मनाया गया। जिसके निरीक्षण के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) त्रिनेत्र कुमार सिंह विकास खंड बहरिया के विभिन्न राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) त्रिनेत्र कुमार सिंह विकास खंड बहरिया के मैलहा, भरेहता, हसनपुर मय चकमंसूर और रामपुर उर्फ दौलतपुर स्थित राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान हसनपुर मय चक मंसूर की दुकान बंद मिली। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी ने सौंप दी। इसके साथ ही अन्य दुकानों पर मौजूद बाट माप की इलेक्ट्रॉनिक मशीन की कोई रसीद भी नहीं मिली। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण बहरिया उमेश प्रताप सिंह व आशाराम मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button