स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान किया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों के साथ साथ समाज हित में भी कार्य कर रही है । इसी निमित्त विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फॉर सेवा प्रयाग के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्तियों में रहने वाले गरीब व माघ मेला संगम क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किया गया, जिसमें मुख्य रुप से एबीवीपी के अखिल भारतीय सेवा कार्य प्रमुख कमल नयन, प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष, काशी प्रान्त के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद तिवारी व स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रांत सह संयोजक अनुपम त्रिपाठी उपस्थित रहे। एबीवीपी के अखिल भारतीय सेवा कार्य प्रमुख कमल नयन ने कहा कि इतनी कड़ाके की ठंड में माघ मेला संगम क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को बचाने के लिए स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ता वस्त्र बैंक बना कर समाज से एकत्र किए गए गर्म कपड़ो को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का नेक कार्य कर रहे हैं, समाज में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो जमीन को अपना बिस्तर और आसमान को चद्दर बनाकर इतनी ठंड में सोते हैं उन सभी को ठंड से बचाने के लिए समाज के युवा वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है, मुझे प्रसन्नता है कि स्टूडेंट फॉर सेवा प्रयागराज के कार्यकर्ता वस्त्र बैंक बनाकर के जरूरतमंद लोगों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के माध्यम से कार्यकर्ता सेवा बस्तियों, सड़क किनारे व मंदिरों के आसपास रहने वाले ऐसे तमाम लोगों को ठंड से बचाने के लिए समाज से इकट्ठा किए गए वस्त्रों को उन तक पहुंचा रहे हैं। पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओ द्वारा गरीबों को ठंड से बचाने के लिए समाज से गर्म कपड़े इकठ्ठे कर के उन तक पहुँचा रहे है और समाज के लोगो से अपील कर रहे है कि इस सर्दी, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं, जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। इस दौरान स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के प्रान्त सह संयोजक अनुपम त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विष्णु कांत मिश्रा, पुष्कर मौर्य, विवेक पांडेय, शुभम उपाध्याय, प्रशांत कुमार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




