राजपुर में नाले में मिला पुरुष का शव, मामला संदिग्ध पुलिस कर रही जांच
इलाहाबाद। राजापुर स्थित आशा हॉस्पिटल के पास नाले में आज सुबह एक व्यक्ति की डेथ बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई।

यह शव कैंट थाना अंतर्गत राजापुर स्थित आशा हॉस्पिटल के बगल में बने नाले में मिला जिसके बाद यहां लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना के बाद हंड्रेड डायल और सिविल लाइंस पुलिस के साथ कैंट पुलिस मौकेे पर पहुंची। आपको बता दें कि जिस व्यक्ति की नाले में बॉडी मिली है वह राजापुर का ही रहने वाला है।
जिसका नाम लव सिंह पुत्र हिम्मत सिंह, बालाजी मेडिकल स्टोर राजापुर के बगल में रहता है।
जानकारी के अनुसार लव सिंह इलेक्ट्रॉनिक का काम करते थे, सुबह उनके लड़के को किसी ने सूचना दी कि पिता का शव नाले में पड़ा है।
सूचना के बाद मृतक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी ।
पुलिस की पूछताछ में लव सिंह के पुत्र ने बताया कि पिता शराब पीते थे। हालांकि फिलहाल अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है ।
नाले के बाहर कपड़े भी पुलिस को मिले जिससे यह सिद्ध होता है कि पहले कपड़ा उतारकर या वह नाले में खुद गिरा या किसी ने गिराया पुलिस अभी जांच कर रही है ।

