Latest

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरी बस, 45 की मौत

कोटद्वार। होकर खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम हेलिकॉप्टर के जरिये मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार की सुबह करीब 8:45 बजे की है। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। हादसे में 45 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को धुमाकोट अस्‍पताल में भर्ती कराया है और शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि बस 28 सीटर है और उसमें संख्‍या से ज्‍यादा यात्री सवार थे। बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे (बरसाती नाले) में गिर गई। जिला आपदा कंट्रोल रूम ने हादसे में 45 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

खार्इ में गिर रही रोडवेज बस को पेड़ ने इसतरह से रोका, 35 यात्री बाल-बाल बचे –

हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर खार्इ में गिरने लगी। गनीमत रही कि खार्इ में पूरी तरह से गिरने के बजाय बस पेड़ पर अटक गर्इ और बड़ा हदसा होने से टल गया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। नैनीताल से करीब करीब 15 किमी दूर ज्योलिकोट हल्द्वानी-मार्ग पर हलद्वानी की ओर जा रही रोडवेज बस एक नंबर बैंड पर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 20 मीटर खाई में गिरने लगी। तभी सामने से पेड़ ने बस को खार्इ में गिरने से रोक लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गर्इ। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं, बस सवार सभी यात्रियों की जान आफत में थी। वे मदद के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 35 यात्री बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button