Latest

प्रदेश में भाजपा सरकार की विकास और जनता की विश्वास की लहर है- डॉ सरोज पांडे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित चुनाव तैयारी की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद डॉक्टर सरोज पांडे ने कहा कि प्रदेश में भाजपा एवं मोदी और योगी की लहर पूरी प्रचंड रूप से है और यह लहर भाजपा की योगी सरकार कि द्वारा किए गए काम और सुशासन की लहर है महिलाओं की स्वाभिमान सम्मान एवं सुरक्षा की लहर है और सोच ईमानदार और काम असरदार की लहर है और प्रदेश में माफिया राज और गुंडाराज अंत होने की लहर और प्रदेश में हुए विकास और जनता के विश्वास की लहर है और उसी भरोसे हम 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे और आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के द्वारा आगामी लोक कल्याण संकल्प पत्र को जन जन तक पहुंचाने का काम हमें करना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गणेश केसरवानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा में कमल खेलने जा रहा है
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे पार्टी के द्वारा आए हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली और और कार्यकर्ताओं से वातावरण बनाने को कहा बैठक में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा शिखा रस्तोगी सुभाष वैश्य विवेक गौड़ यश विक्रम त्रिपाठी सुभाष वैश्य नवरत्न अनिल केसरवानी संस्कार सिन्हा सतीश शर्मा शशी पटेल रोहित कुमार राहिल हसन संस्कार सिन्हा चंदन भट्ट आयुष अग्रहरी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button