Latest

विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बृहस्पतिवार को प्रयागराज में “विश्व मानवाधिकार दिवस” का आयोजन अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तत्वाधान में हुआ। इस कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना समय व्यतीत किया तथा बच्चों को जरूरतमंद का सामान जैसे जिम के लिए मैट, पेंसिल रबड़, बिस्कुट, कॉपी किताब आदि दिया। सदस्य ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बच्चों के साथ केक भी काटा मिठाई तथा फल भी बांटे। इस अवसर पर संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती मधु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मीना राय , सचिव संयुक्ता चटर्जी, डोरोथी, जांच प्रभारी वर्तिका द्विवेदी, प्रवक्ता प्रभारी प्रियंका परासर, मीडिया प्रभारी मयूरी मुखर्जी, पारुल गुप्ता आदि लोग सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button