Latest

ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न बांटी मिठाइयां

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारत के सैनिक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया।

गोल्ड जीतकर भारत वासियों का दिल भी जीता नीरज ने-विभवनाथ भारती

नीरज ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। क्वालीफाइंग राउंड की तरह ही नीरज का प्रदर्शन फाइनल में भी बेहद शानदार रहा और उन्होंने एथलेक्टिक्स में मेडल के 100 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया है। जिस पर यमुनापार के भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, संतोष त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, इं.जगदीश सिंह यादव,हरिदेव धुरिया, प्रदीप कुमार मिश्र, सुभाष सिंह पटेल आदि लोगों ने जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष श्री भारती ने कहा यह देश के गौरव का पल है।गोल्ड जीतकर भारत वासियों का दिल भी जीता नीरज ने।

Related Articles

Back to top button