भारत विकास परिषद् की कृष्णा शाखा द्वारा प्रांतीय प्रकल्प “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” समारोह
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज को भारत विकास परिषद् की कृष्णा शाखा द्वारा प्रांतीय प्रकल्प “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” समारोह आयोजित किया गया।। गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता अर्चना जायसवाल एवं सलोनी अग्रवाल तथा महर्षि भरद्वाज विद्या मंदिर स्कूल की ६ अध्यापिकाओं को अंगवस्त्रम एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। छात्र अभिनंदन के अंतर्गत महर्षि भरद्वाज विद्या मंदिर स्कूल के १० मेधावी छात्राओं को फीस का सहयोग करके छात्र अभिनंदन किया गया ।कार्यक्रम के दौरान महर्षि भरद्वाज विद्या मंदिर स्कूल के प्रबंधक संजय गोस्वामी एवं भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल राठौर, पूर्व अध्यक्ष मोनिका जायसवाल सचिव शालिनी गुप्ता तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं कर्मचारी गण एवं बच्चे शामिल रहे। स्कूल की एक आया को अंगवस्त्रम एवं उपहार देकर उसके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।




